• 20/07/2022

FGR पोर्टल की लांचिंग कल, फसल बीमा निवारण व किसानों के सहयोग के लिए केन्द्र सरकार की पहल

FGR पोर्टल की लांचिंग कल, फसल बीमा निवारण व किसानों के सहयोग के लिए केन्द्र सरकार की पहल
Spread the love

द तथ्य डेस्क। केन्द्र सरकार की FGR पोर्टल में न केवल किसानों की समस्याएं दर्ज होगी। बल्कि FGR पोर्टल किसानों के लिए एक अच्छा सहारा भी बनेगा। केन्द्र सरकार FGR पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश भर के किसानों की समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कर इसका निराकरण भी करेगा। इस FGR पोर्टल की लॉचिंग कल छत्तीसगढ़ में होगी। फिलहाल यह पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में छत्तीसगढ़ में लांच किया जा रहा है। इसके फिडबैक लेने के बाद इसे देश के अन्य राज्यों में लागू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन के मुद्दे पर सदन गर्म, सत्ता पक्ष के जवाबों से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

 


कल एक वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एफजीआर पोर्टल को लांच कियाजाएगा। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने कृषि उत्पादन आयुक्त को कृषि अधिकारियों सहित किसान प्रतिनिधियों, किसानों एवं पंचायतों के पदाधिकारियों की ऑनलाईन भागीदारी तय करने की जिम्मेदारी दी है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा देश भर के किसानों की खेती-किसानी संबंधी शिकायतों को खासकर फसल बीमा से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए यह पोर्टल तैयार करवाया है। बताया गया कि केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के लिए छत्तीसगढ़ का चयन प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन में प्रदेश की बेहतर परफॉरमेंस और बीमा दावा राशि के भुगतान में देश का अग्रणी राज्य होने की वजह से किया गया। कृषि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों के पंजीयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित राजीव गांधी न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि के लिए तैयार किए गए एकीकृत किसान पोर्टल के उल्लेखनीय परिणामों को देखते हुए एफजीआर के बीटा वर्जन की शुरूआत छत्तीसगढ़ से करने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : टेरर फंडिंग का आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

बताया गया कि कोई भी किसान इस पोर्टल में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराएगी। पोर्टल का संचालन कर रहे अधिकारी इन शिकायतों को पढ़कर समझेंगे और किसानों को ऑनलाइन ही इसकी सूचना देकर उनकी शिकायतों का निवारण करेंगे। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन से किसानों को सीधा लाभ मिला है, इसे देखते हुए ही केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य से इस पोर्टल की लांचिंग करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: स्थानीय मछुवारे ने आधे घंटे में ढूंढ निकाला शिवनाथ में डूबी कार को

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…