• 20/07/2022

ये बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, मतदान मे मिले 134 वोट

ये बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, मतदान मे मिले 134 वोट
Spread the love

द तथ्य डेस्क। श्रीलंका में जारी संकट के बीच देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है।  नए राष्ट्रपति के रूप में रानिल विक्रमसिंघे ने 134 मत प्राप्त कर अपनी जीत पक्की कर ली। अब  नए राष्ट्रपति के रूप में रानिल विक्रमसिंघे का नाम फाइनल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: FGR पोर्टल की लांचिंग कल, फसल बीमा निवारण व किसानों के सहयोग के लिए केन्द्र सरकार की पहल

 


श्रीलंका के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब राष्ट्रपति के लिए इस तरह से चुनाव हुआ है। रानिल विक्रमसिंधे को देश के बिगड़ते हालात के बीच कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंकाई संसद में आज सभी सांसद मौजूद थे। संसद में पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी मौजूद थे, नए राष्ट्रपति चुनाव से पहले श्रीलंकाई संसद के बाहर सुरक्षा व्यवव्था काफी सख्त कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सियासी घमासान : सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई 01 अगस्त को

नए राष्ट्रपति की दौड़ में रानिल विक्रमसिंघे, दुलस अल्हाप्परूमा और अनुरा कुमार दिसानायके का नाम सबसे आगे था। इस चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले, वहीं दुलस अल्हाप्परुमा को 82 और अनुरा कुमार दिसानायके को सिर्फ 3 वोट मिले हैं। इस तरह संसद में हुए इस अनोखे चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने बाजी मार ली है। इधर पता चला है कि सांसदों को अपने मतदान का फोटो लेने का निर्देश पार्टियों की ओर से जारी किया गया था। इस बात की भनक लगते ही संसद में सांसदों के मोबाइल फोन लेकर प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। इधर राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान श्रीलंका की जनता राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। अधिकांश नागरिक विक्रमसिंघे को पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन संवैधानिक दृष्टिकोण से देश में जल्द से जल्द नए राष्ट्रपति का चुनाव कराना भी जरूरी था।

इसे भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन रहा गर्म, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Related post

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आज सुबह देश के जीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी…
BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे, 10 KM अंदर आए

BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। गुस्ताख चीन ने फिर से उकसावे की कार्रवाई की है। इस बार चीन के लड़ाकू विमान…
पहले राउंड में द्रौपदी को मिले इतने वोट…

पहले राउंड में द्रौपदी को मिले इतने वोट…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। भारत के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। पहले राउंड में…