• 09/05/2024

’30 लाख सरकारी नौकरियां’, राहुल गांधी ने बताया सरकार बनी तो क्या होगा शुरूआती ढाई महीने का प्लान

’30 लाख सरकारी नौकरियां’, राहुल गांधी ने बताया सरकार बनी तो क्या होगा शुरूआती ढाई महीने का प्लान
Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद राजनीतिक दल अब बाकी के बचे 4 चरणों की वोटिंग के लिए प्रचार में अपनी ताकतें झोंक दी है। इस दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए वादों के अलावा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केन्द्र में सरकार बनने पर शुरूआत के ढाई महीने के भीतर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “देश के युवाओं! 4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। INDIA की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो।”

मोदी ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे

राहुल गांधी ने कहा, “देश की शक्ति और देश के युवाओं। नरेंद्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है। वो स्लिप कर रहे हैं और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने निर्णय ले लिया है कि अगले 4-5 दिन में आपके ध्यान को भटकाना है, कुछ न कुछ ड्रामा करना है। आपको अपना ध्यान नहीं भटकाना है। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है।”

‘भर्ती भरोसा’ स्कीम के तहत देंगे नौकरियां

उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी ने आपको कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की और सारा का सारा काम अडानी जैसे लोगों के लिए किया। 4 जून को I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार आनी है। 15 अगस्त तक भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू हो जाएगा।”

 

Related post

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर इंदिरा के हत्यारे के बेटे ने भी जीता चुनाव, जेल में रहकर हासिल की फतह

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लेकिन इन सबके बीच जेल में बंद कुछ ऐसे प्रत्याशी भी…
फ्री में बांटेंगे प्लॉट, 500 के अंदर सिलेंडर, बुजुर्गों को मिलेगी 6000 पेंशन, चुनाव के पहले कांग्रेस का बड़ा दांव

फ्री में बांटेंगे प्लॉट, 500 के अंदर सिलेंडर, बुजुर्गों…

Spread the loveLok Sabha Electiion 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही…