• 11/05/2024

नोटों की गड्डियों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये

नोटों की गड्डियों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये
Spread the love

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के बीच बड़े पैमाने पर नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक टाटा एस गाड़ी में कार्टून में नोटों की गड्डियां छिपाकर ले जाया जा रहा था। लेकिन एक लॉरी की टक्कर से टाटा ऐस गाड़ी पलट गई और 500 के नोटों से भरे कार्टून सड़क पर बिखर गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अलग-अलग कार्टून में रखे 7 करोड़ रुपये जब्त कर लिए।

बताया जा रहा है कि टाटा ऐस गाड़ी विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी। इसी दौरान नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी ने टाटा ऐस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कि टाटा ऐस गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन चालक को भी चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाइप लदे ट्रक से 8 करोड़ रुपये बरामद

इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पाइप से लदे ट्रक से करीब 8 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की थी। मामले में पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया है।

चौथे चरण में 25 सीटों पर होगा मतदान

आपको बता दें आंध्र प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण में राज्य की सभी 25 सीटों पर मतदान होना है। मतदान को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं फ्लाइंग स्क्वायड और पुलिस के द्वारा सख्त वाहन चेकिंग की जा रही है।

 

Related post

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870…

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में…

Spread the loveमरगा नाला पर 4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा उच्च स्तरीय पुल, निर्माण कार्य में तेजी जशपुर…
Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय

Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पूजा-पाठ करना हो, यात्रा पर जाना हो या फिर…