• 15/05/2024

कागज गोदाम में लगी भीषण आग, सो रहे एक कर्मचारी की जलकर मौत

कागज गोदाम में लगी भीषण आग, सो रहे एक कर्मचारी की जलकर मौत
Spread the love

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रद्दी कागज के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही एक दर्जन फायर टेंडर की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम की तलाशी लेने पर एक मजदूर का शव बरामद हुआ है।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे शकरपुर इलाके के एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया।

आग की गंभीरता को देखते हुए तकरीबन एक दर्जन फायर टेंडर की टीमें मौके पर पहुंची मौके पर पहुंची टीम को मालूम चला कि ये गोदाम रद्दी कागज का है, जिसमें चारों तरफ आग फैल चुकी थी और आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था।

आग की लपटें गोदाम से बाहर निकल रही थी, चारों तरफ धुएं का गुबार फैला हुआ था। सबसे पहले गोदाम के आसपास के घरों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया और तकरीबन 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सुबह आग बूझने के बाद गोदाम में जांच के दौरान मजदूर का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।बिल्डिंग के मालिक मुन्ना कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related post