• 17/05/2024

थप्पड़ जड़े.. छाती-पेट और शरीर के निचले हिस्से में लात मारा, स्वाति मालीवाल ने FIR में बताई पूरी कहानी

थप्पड़ जड़े.. छाती-पेट और शरीर के निचले हिस्से में लात मारा, स्वाति मालीवाल ने FIR में बताई पूरी कहानी
Spread the love

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री निवास में उनके साथ हुई मारपीट की घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। केजरीवाल के पीएस विभव कुमार को मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है।

लिखित शिकायत में स्वाति मालीवाल ने 13 मई को हुई घटना की तफ्सील से जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विभव कुमार ने गाली-गलौच करते हुए उनसे बुरी तरह से मारपीट की। बिभव ने एक के बाद एक उन्हें कई थप्पड़ जड़े और पेट में लात भी मारी।

स्वाति मालीवाल ने शिकायत में बताया कि उनके साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई थीं। वे ड्राइंग रूम में बैठकर केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान विभव वहां पहुंचा और उसने हमला कर दिया। शिकायत के मुताबिक जिस दौरान ये सारा स्वाति के साथ यह पूरा वाक्या घटा उस दौरान केजरीवाल घर के अंदर ही मौजूद थे।

उन्होंने बताया, “बगैर किसी उकसावे के विभव कुमार चिल्लाने लगा। मैं ने जब आपत्ति की तो वह गाली देना शुरू कर दिया।विभव ने मुझे कम से कम 7-8 बार थप्पड़ मारा मैं चिल्लाती रही। मैं एकदम से सदमे में आ गई थी। मैं बचाव करने के लिए उसे धकेलने की कोशिश की। वह मुझ पर झपटा और मेरी शर्ट को ऊपर खींच लिया। मेरी शर्ट के बटन तक खुल गए। मैं नीचे गिर गई। उसने मेरा सिर टेबल पर पटक दिया। उसने लात से मेरी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर मारा।”

मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और 323 (हमला करना) के तहत केस दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए स्वाति मालीवाल को बीती रात एम्स अस्पताल ले जाया गया।

स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पहली बार अपना बयान जारी किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की और कहा कि मैं दूसरे पक्ष के कहने पर ऐसा कर रही हूं, भगवान उन्हें भी खुश रखे।” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…