• 21/05/2024

संदिग्ध हालत में पुलिस को मिली लाश..हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध हालत में पुलिस को मिली लाश..हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में पटवारी की संदिग्ध हालत में अपने ही घर में लाश मिली। लाश दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। घटना की जानकारी के बाद भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची। बिलासपुर से फॉरेंसिक और रायगढ़ से डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है।

पटवारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

मृत पटवारी का नाम लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी है। जो ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ था। मृतक शादी शुदा था और दो बच्चे भी है। परिवार के लोग बरमकेला घूमने गए थे।शनिवार को आखिरी बार स्टाफ के लोगों ने ही देखा था। उसके बाद की जानकारी किसी को नहीं है।

घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों में चर्चा होने लगी। भटगांव थाना को सूचना दी गभटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गवा मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी होते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे घर का दरवाजा खोलकर देखा गया तो घर के अंदर बेड पर पटवारी का दो दिन पुराना शव पड़ा हुआ था। नाक और मुंह से खून निकला था। साथ ही जीभ भी बाहर निकली हुई थी। लाश को संदिग्ध हालत में देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Related post

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026: आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेष, मकर और मीन राशि वालों को…
CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…