• 21/05/2024

मैं RSS का सदस्य था और हूं, फिर वहीं जाऊंगा.. रिटायर हो रहे हाईकोर्ट के जज ने बताया अपना प्लान

मैं RSS का सदस्य था और हूं, फिर वहीं जाऊंगा.. रिटायर हो रहे हाईकोर्ट के जज ने बताया अपना प्लान
Spread the love

कलकत्ता हाईकोर्ट के एक जस्टिस ने रिटायर होते ही ऐसा ऐलान कर दिया कि वहां मौजूद लोग चौंक गए। जज ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्थ थे, हैं और अब वापस संघ में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर संघ उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है तो वो उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरी करेंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस चित्तरंजन दास सोमवार को अपने पद से रिटायर हुए। हाईकोर्ट में आयोजित विदाई समारोह में सभी न्यायाधीशों और बार मेंबर्स की मौजूदगी में उन्होंने ये बयान दिया है।

सदस्यता का इस्तेमाल करियर में उन्नति के लिए नहीं

जस्टिस दास ने कहा कि संगठन का मुझ पर बहुत एहसान है। मैं बचपन से लेकर जवान होने तक वहां रहा हूं। मैंने साहसी, ईमानदार होना और दूसरों के प्रति समान का नजरिया रखना तथा देशभक्ति की भावना और काम को लेकर प्रतिबद्धता के बारे में संघ से ही सीखा है। अपने काम की वजह से करीब 37 साल तक संगठन से दूरी बनाकर रखी। मैंने कभी भी संगठन की सदस्यता का इस्तेमाल अपने करियर में उन्नति के लिए नहीं किया क्योंकि यह इसके सिद्धांतों के खिलाफ है।

जस्टिस दास ने कहा कि उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया। चाहे वह कोई अमीर शख्स हो, चाहे वह कम्युनिस्ट हो, या भाजपा, कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस से हो। मैं किसी के लिए या किसी राजनीतिक दर्शन या तंत्र के लिए कोई पूर्वाग्रह नहीं रखता। चूंकि मैंने अपने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए मुझमें यह कहने का साहस है कि मैं संगठन से जुड़ा हूं क्योंकि यह भी गलत नहीं है।

Related post

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 28 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 28 अधिकारी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक के तबादले किए गए है। जारी आदेश…
BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को प्रमोशन, आदेश जारी

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति और वेतनमान वृद्धि का लाभ देते हुए बड़ा प्रशासनिक…
CG : 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, रायपुर में बनाए जाएंगे 1331 बूथ

CG : 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो…

Spread the loveरायपुर।   जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष…