• 09/06/2024

शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 सदस्यीय गिरोह से 35 लाख के 45 वाहन जब्त

शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 सदस्यीय गिरोह से 35 लाख के 45 वाहन जब्त
Spread the love

बागसेवनिया पुलिस ने 9 सदस्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 45 दो पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहन की कीमत 35 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरोह के सभी साथी सिलवानी जिला रायसेन के हैं। बदमाशों ने बीते 2 साल के भीतर यह वाहन भोपाल के विभिन्न थानों के अलावा रायसेन और सीहोर जिले से चोरी किए थे। वाहन चोरी करने के बाद गिरोह के सदस्य फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाकर ग्रामीण इलाकों में वाहनों को बेचे देते थे।

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार राजधानी के विभिन्न इलाकों में खासकर एम्स और बागसेवनिया के आसपास वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी।

आरोपियों से पूछताछ के बाद पांच अन्य गिरफ्तार 

पूछताछ के दौरान चारों संदिग्धों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भोपाल के बागसेवनिया, मिसरोद, पिपलानी, एमपी नगर, टीटी नगर, चूनाभट्टी, कोलार, जहांगीराबाद, तलैया, कोहेफिजा, बिलखिरिया के अलावा इंदौर के थाना हीरानगर, थाना कोतवाली जिला रायसेन, थाना भैरूंदा जिला सीहोर दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उसके बाद पुलिस ने चारों संदेहियों के पांच अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया।

Related post

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा…

Spread the love00 माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार 00 माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध…

Spread the love00 सेवा संकल्प अभियान विशेष लेख : विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल…
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस अध्यक्ष सिंह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में…