• 09/06/2024

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Spread the love

गाजीपुर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सीउरा ग्राम सभा के लम्मही स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में यह बात सामने आई कि वारदात को प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम देने के बाद पत्नी पति के ही बगल में अपने चार बच्चों के साथ लेट गई और सुबह होने का इंतजार करने लगी।

वह पूरे परिवार के साथ ईंट के छल्ली पर सो रहा था। सुबह करीब छह बजे बड़ी बेटी सुंदरी उसे उठाने के लिए पहुंची तो उसके होश उड़ गए।पिता डब्लू राम का गला आगे और पीछे से रेता हुआ था। वह खून से लथपथ था।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि डब्लू राम दो माह पहले बरेसर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। उसकी पत्नी ऊषा, वहीं के कन्हौरा खुर्द निवासी अभिषेक कुमार से प्यार करने लगी। वो उसी के साथ रहना चाहती थी।

इसके अतिरिक्त उसने समूह से 70-80 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह चुकाना नहीं चाहती थी। उसके प्रेमी को बताया कि समूह द्वारा लिए गए पैसे यदि पत्नी या पति में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नहीं करना पड़ता है। ऐसे में अगर पति को रास्ते से हटा दिया जाए तो पैसा भी नहीं देना पड़ेगा और वो दोनों साथ में रह भी सकेंगे।

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…