• 10/06/2024

suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, इस हालत में पंखे से लटकते मिला शव

suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, इस हालत में पंखे से लटकते मिला शव
Spread the love

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। काजोल के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास ने सुसाइड कर लिया है। उनका शव सड़ी-गली हालत में उनके घर पर पंखे से झूलते मिला है। मालाबिका दास वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काजोल के साथ काम कर चुकी हैं। वे कतर एयरवेज में एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में सब शॉक्ड हैं।

मालाबिका दास का लोखंडवाला में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक आस-पास रहने वालों को उनके घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने ओशिवारा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर घुसने पर पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को सड़ी गली हालत में पंखे से लटकता पाया।

इसे भी पढ़ें: मोदी की अन्नदाताओं को बड़ी सौगात, शपथ के बाद किसानों से जुड़ी इस फाइल पर किए हस्ताक्षर 

NGO ने किया अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि 6 जून को उनका शव मिला था। पुलिस ने एक्ट्रेस के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिशि की लेकिन कोई भी सामने नहीं आया और न ही उनका शव लिया। बाद में पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली एक संस्था की मदद से नूर माबालिका दास के शव का अंतिम संस्कार किया।

इसे भी पढ़ें: BJP सांसद ने कल ली शपथ, अब छोड़ना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री पद.. आखिर ऐसा क्या हुआ?

कौन हैं नूर मालाबिका दास?

नूर माबालिका दास असम की रहने वाली हैं। 32 साल की एक्ट्रेस ने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। जिनमें चरमसुख, सिसकियां,  तीखी चटनी, वॉकमैन, देखी अनदेखी और बैकरोड हलचल आदि शामिल है। इससे पहले वे कतर एयरवेज में एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Attack: मुख्यमंत्री के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, अंधाधुंध गोलीबारी जारी 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…