• 10/06/2024

मोदी की अन्नदाताओं को बड़ी सौगात, शपथ के बाद किसानों से जुड़ी इस फाइल पर किए हस्ताक्षर

मोदी की अन्नदाताओं को बड़ी सौगात, शपथ के बाद किसानों से जुड़ी इस फाइल पर किए हस्ताक्षर
Spread the love

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार को शपथ लेने के बाद दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से जुड़ी फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर किए। मोदी के साइन करते ही किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त जारी हो गई है। किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। किसानों के कल्याण के लिए हम ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। हमारी सरकार इसे लेकर लगातार काम कर रही है और आगे भी करते रहेगी।

इसे भी पढ़ें : BJP सांसद ने कल ली शपथ, अब छोड़ना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री पद.. आखिर ऐसा क्या हुआ?

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान करती है। सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाता है। इस योजना के तहत प्रत्येक चार महीने में 2000-2000 की तीन किस्तों में राशि जारी की जाती है।

इसे भी पढ़ें : बेतालघाट में खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो की मौत 14 की हालत गंभीर

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…