• 10/06/2024

Attack: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, अंधाधुंध गोलीबारी जारी

Attack: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, अंधाधुंध गोलीबारी जारी
Spread the love

मणिपुर के मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिला पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक सीएम एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिला जिरीबाम जा रहा था। इसी दौरान कांगपोकपी जिले के कोटलेन गांव के पास पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

इसे भी पढ़ें: suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, इस हालत में पंखे से लटकते मिला शव 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बीरेन सिंह मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। वहां से वे अभी इंफाल नहीं पहुंचे हैं। जिरीबाम में उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियां, वन विभाग के दफ्तर और 50 से ज्यादा मकानों में आग लगा दी थी। मुख्यमंत्री वहां की स्थिति का जायजा लेने जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।

इसे भी पढ़ें: BJP सांसद ने कल ली शपथ, अब छोड़ना चाहते हैं मंत्री पद.. आखिर ऐसा क्या हुआ?

पुलिस का कहना है कि जिले में स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। शनिवार 8 जून को हुई घटना के बाद प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

मणिपुर में पिछले साल मई से जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी की अन्नदाताओं को बड़ी सौगात, शपथ के बाद किसानों से जुड़ी इस फाइल पर किए हस्ताक्षर 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…