• 14/06/2024

बलौदाबाजार हिंसा मामले को विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिए जाने का दिया निर्देश

बलौदाबाजार हिंसा मामले को विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिए जाने का दिया निर्देश
Spread the love

बलौदा बाजार हिंसा के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा ने संज्ञान लिया है। विधिक सेवा प्राधिकरण ने मामले में पीड़ितों को क्षतिपूर्ति औरे राहत प्रदान किए जाने का निर्देश जारी किया है।

जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में सतनामी समाज ने उग्र हिंसक प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी थी। इसके अलावा बाहर खड़ी आम जनता और कर्मचारियों की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। इस आगजनी में कार्यालय के समस्त दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, इतना कैश मिला की रातभर गिनती रही टीम, 9 गिरफ्तार 

मामले में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (State Legal Services Authority) के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम भादुड़ी ने पीड़ितों को क्षतिपूर्ति और राहत प्रदान किए जाने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: Breaking: अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शराब घोटाले में मिली जमानत 

ये है पूरा मामला

आपको बता दें गिरौधपुरी के अमर गुफा में कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई से सतनामी समाज ने असंतोष जताया था। मामले में सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी।

जांच की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही सतनामी समाज ने सोमवार 10 जून को रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान सतनामी समाज के लोगों ने एसपी-कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी थी। पूरा दफ्तर और उसमें रखे तमाम दस्तावेज इस आगजनी की घटना में जलकर खाक हो गए।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर-एसपी दफ्तर के बाहर खड़ी सैकड़ों गाड़ियों पर गुस्सा निकालते हुए इन्हें फूंक दिया था। इस आगजनी में सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी।

इसे भी पढ़े: ‘कुंवारी बेगम’ गिरफ्तार, नवजात बच्चों से रेप करने के बताती थी तरीके, Video वायरल 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…