• 14/06/2024

सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, इतना कैश मिला की रातभर गिनती रही टीम, 9 गिरफ्तार

सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, इतना कैश मिला की रातभर गिनती रही टीम, 9 गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश में सट्टेबाजों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। उज्जैन पुलिस ने सट्टा खेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई उज्जैन के दो स्थानों पर एक साथ की गई। उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र स्थित सी 19 ड्रीम्स कॉलोनी के अलावा थाना खाराकुआं क्षेत्र के मुसद्दीपुरा में पुलिस की यह कार्रवाई हुई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट को लेकर बड़े पैमाने पर सट्टा चल रहा है। पुलिस ने पहले दोनों जगहों की रेकी कीऔर फिर देर रात दबिश दी। पुलिस ने जब दबिश तो इन जगहों से 14 करोड़ 98 लाख रुपए नगद, विदेशी मुद्रा, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप, 5 मैक मिनी, 1 आईपैड,  राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सिम, दो पेन ड्राइव, तीन मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।

इस मामले में कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी तीन राज्यों के बताए जा रहे हैं। जिसमें पंजाब का लुधियाना, मध्य प्रदेश का नीमच और उज्जैन राजस्थान का निंबाहेड़ा शामिल है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…