• 14/06/2024

‘कुंवारी बेगम’ गिरफ्तार, नवजात बच्चों से रेप करने के बताती थी तरीके, Video वायरल

‘कुंवारी बेगम’ गिरफ्तार, नवजात बच्चों से रेप करने के बताती थी तरीके, Video वायरल
Spread the love

यू-ट्यूब पर छोटे और नवजात बच्चों के साथ रेप के तरीके बताने वाली यूट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल की शिखा मैत्रेय गेमिंग से जुड़ा यूट्यूब चैनल कुंवारी बेगम के नाम से चलाती है। सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण के लिए उकसाने और अश्लील सामग्री को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी।

गाजियाबाद के कौशांबी थाना में सामाजिक कार्यकर्ता  दीपिका नारायण भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने शिखा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने शिखा को गिरफ्तार करने के साथ ही उसका कंप्यूटर और मोबाइल जब्त किया है। पुलिस अब इनका फॉरेंसिक टेस्ट कराएगी। जिसकी रिपोर्ट को एक अहम साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शिखा NIFT दिल्ली से पास आउट है और वह बैंगलोर में भी जॉब कर चुकी है। जॉब छोड़ने के बाद वह बीते दो साल से कुंवारी बेगम के नाम से यूट्यूब चैनल चला रही थी। इस यूट्यूब चैनल में वह नवजात बच्चों के साथ यौन शोषण को उकसाती थी। इसके साथ ही उसके चैनल पर अश्लील कंटेंट की भरमार थी।

उसके यूट्यूब चैनल पर 2 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उसने अश्लील थंबनेल के साथ 115 वीडियो पोस्ट किए थे। जैसे ही उसे अपने खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिली, वैसे ही उसने अपने यूट्यूब चैनल को डिलीट कर दिया।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…