• 10/05/2022

पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला, कुछ संदिग्ध हिरास्त में

पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला, कुछ संदिग्ध हिरास्त में
Spread the love

मोहाली। पंजाब के मोहाली में इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर में सोमवार रात हुए रॉकेट से हमले के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी डीजीपी वीके भावरा ने आज हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को दी।

इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर में हमले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में अधिकारियों ने हमले के बाद की गई कार्रवाई से सीएम को अवगत कराया। हमले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस मोहाली में हुए विस्फोट की जांच कर रही है. जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

पंजाब के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने घटना को कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए कहा कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी।”

आपको बता दें यह हमला सोमवार देर शाम इंटेलीजेंस के हेडक्वार्टर पर किया गया था। ब्लास्ट की वजह से खिड़की के कांच टूट गए। गनीमत यह थी कि हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ। मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ”शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।”

Related post

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
खालिस्तानियों ने भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा में जाने से रोका, भारत ने ब्रिटेन के सामने उठाया मुद्दा

खालिस्तानियों ने भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा में जाने से…

Spread the loveस्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया। भारत ने इस पर…
CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है, अगर बीच में आए तो… खालिस्तान संगठन SFJ ने दी धमकी

CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है,…

Spread the loveखालिस्तान समर्थक अमृतपाल की जोर शोरे से तलाश जारी ही। वहीं उसके कई साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…