• 08/05/2022

ताजमहल या तेजोमहालय : परिसर के बंद 20 कमरों में छिपा है राज, खोलने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

ताजमहल या तेजोमहालय : परिसर के बंद 20 कमरों में छिपा है राज, खोलने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
Spread the love

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर कर ताजमहल के बंद 20 कमरों को खोलने की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को निर्देश देने की मांग की गई है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि ताजमहल के बंद कमरों में हिन्दू देवताओं की मूर्ति और शिलालेख हैं या नहीं। याचिका में मांग की गई है कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस मामले में अपनी रिपोर्ट दे।

यह याचिका डॉ रजनीश सिंह द्वारा दायर की गई है, जो कि अयोध्या भाजपा के मीडिया प्रभारी होने का दावा करते हैं। रजनीश सिंह का कहना है कि इससे ताजमहल के इतिहास से संबंधित विवादों और बहसों पर विराम लग सकता है। उन्होंने कहा कि ताज महल परिसर के भीतर 20 कमरे बंद रहते हैं और किसी को भी इनके अंदर जाने की इजाजत नहीं है। याचिकाकर्ता ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि इन कमरों में हिंदू देवताओं की मूर्तियां हैं।

इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे से मचा हड़कंप, सीएम ने दी चेतावनी- हिम्मत है उजाले में आओ

Related post

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त, विदेशी यात्री के सामान के जांच के दौरान हुई बरामद

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त,…

Spread the loveपंजाब के अमृतसर में भूमि सीमा शुल्क स्टेशन पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों एक शख्स से करीब 2000 साल…
ASI की नई खोज: पुरातत्व विभाग को यहां से मिली हजारों साल पुरानी 26 मंदिर, 1500 साल पुरानी गुफाएं

ASI की नई खोज: पुरातत्व विभाग को यहां से…

Spread the loveमध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पुरातत्व के सर्वे के दौरान 26 प्राचीन गुफाएं मिली…
कुतुब मीनार विवाद में ASI का कोर्ट में हलफनामा, कहा- यह संरक्षित इमारत, यहां किसी भी धर्म को पूजा की इजाजत नहीं

कुतुब मीनार विवाद में ASI का कोर्ट में हलफनामा,…

Spread the loveरायपुर। ऑर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने कुतुब मीनार में पूजा की इजाजत दिए जाने की मांग को लेकर…