• 26/07/2022

छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने रचा इतिहास : लद्दाख की सबसे उंची चोटी पर लहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने रचा इतिहास : लद्दाख की सबसे उंची चोटी पर लहराया तिरंगा
Spread the love

द तथ्य डेस्क। छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक नया इतिहास रचते हुए लद्दाख में 20500 फीट उंची चोटी कांग यास्ते-2 में तिरंगा लहराया है। उसने यह अभियान सात दिन की कठिन चढ़ाई के बाद पूरा किया है। छत्तीसगढ़ राज्य को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाने वाली बिलासपुर की पर्वतारोही बेटी निशू सिंह इसके पहले भी विश्व के चर्चित पर्वतों पर हिन्दुस्तानी झंडा गाड़ चुकी है।

इसे भी पढ़ेंः जनता को लगने जा रहा बिजली का जोरदार झटका, राज्य सरकार ने एनर्जी चार्ज में की बड़ी वृद्धि

निशू सिंह ने लद्दाख के उंची चोटी कांग यास्ते 2 में तिरंगा लहराकर छत्तीसगढ़वासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इसके पहले निशू सिंह विश्व प्रसिद्ध किलिमंजारो चोटी पर भी तिरंगा लहराकर अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। देश के अलावा विदेशों के करीब 16 पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहराने वाली इस बेटी को कई अवार्डों से नवाजा जा चुका है।

बिलासपुर के भरनी निवासी निशू सिंह ने पर्वतारोहण के लिए बकायदा कोर्स और प्रशिक्षण प्राप्त किया है और इसके अलावा वह कई एडवेंचर गेम्स में हिस्सा ले चुकी है। निशू सिंह को पर्वतारोही के रूप में ऊंची चोटियों पर चढ़कर तिरंगा फहराने का जुनून है। इसकी शुरूआत उसने मनाली के 9 हजार 75 फीट ऊंचे कोठरा पठार को नापने के साथ किया था। इसके अलावा वह 20 हजार 500 फीट की ऊंचाई तक चढ़ने का रिकार्ड पहले ही बना चुकी हैं। निशू सिंह हिमाचल प्रदेश के हातू पीक, मनाली के पताल सू, अफ्रीका किलीमंजारो, लद्दाख के कांगड़ी जैसे ऊंची चोटी समेत देश-विदेश के 16 पर्वतों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ेंः ED पूछताछ : कांग्रेस के विरोध पर बोले संबित पात्रा – सोनिया जी हमें कबूलनामा चाहिए, हंगामा नहीं

निशू सिंह ने अपनी यह उपलब्धि हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से 15 से 21 जुलाई तक लद्दाख की पहाड़ी में हासिल किया है। लगातार पैदल चलते हुए तथा कई बाधाओं को पार करते हुए अपना मुकाम हासिल किया है। निशू सिंह के अनुसार अब वह एवरेस्ट को जीतना चाहती है, इसके लिए वह तैयारी कर रही है। उसे पूरा विश्वास है कि जल्द ही उसका यह सपना भी पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, यह है मामला…

Related post

पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही बच्ची को कुएं में फेंका, बेटे को देना चाहती थी जन्म

पुलिस का बड़ा खुलासा: कलयुगी मां ने ही दूधमुंही…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक औरत ने मां शब्द को ही कलंकित कर दिया। एक मां ने ही अपनी जन्मी बेटी…
CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की तरह छत्तीसगढ़ में पत्नी की बर्बर हत्या, शव के 6 टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाया

CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की…

Spread the loveदिल्ली की श्रद्धा वाल्कर और निक्की यादव हत्याकांड की तरह ही छत्तीसगढ़ से भी एक दिल दहला देने वाला…
ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण में, अनुष्ठान में हुए शामिल

ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में पिछले दो महीने से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। छापे के बाद ईडी…