• 08/08/2024

Good News: भारत ने हॉकी में स्पेन को चटाई धूल, 2-1 से मैच जीतकर ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

Good News: भारत ने हॉकी में स्पेन को चटाई धूल, 2-1 से मैच जीतकर ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा
Spread the love

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने देश को एक और पदक दिलाया है। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत को अब तक चार मेडल मिल चुके हैं।

भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। लेकिन दूसरे क्वार्टर में स्पेन के मार्क मिरालेस ने 18 वें मिनट में गोल दागा। हालांकि कुछ ही देर में कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागकर भारत को स्पेन के बराबरी में ला खड़ा किया।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत ने एक और गोल कर दिया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक भारत 2-1 से अपनी बढ़त बना चुका था।

आखरी क्वार्टर में स्पेन को आखरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारत के स्टार गोलकीपर श्रीजेश ने स्पेन के आक्रमण को नाकाम कर दिया। अंत तक स्पेन की टीम लगातार प्रयास करते रही लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया और टीम इंडिया ने मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…