• 22/08/2024

जम्मू-कश्मीर में मिलकर चुनाव लड़ेंगी ये दो पार्टियां, राहुल बोले – यहां से मेरा खून का रिश्ता

जम्मू-कश्मीर में मिलकर चुनाव लड़ेंगी ये दो पार्टियां, राहुल बोले – यहां से मेरा खून का रिश्ता
Spread the love

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दोनों दिग्गज नेताओं का पहला दौरा रहा। इस दौरान गठबंधन पर चर्चा संभव थी और अब खबर आ रही है कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जम्मू कश्मीर में गठबंधन में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 22 अगस्त को राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद NC के मुखिया फारुख अब्दुल्ला ने इसका ऐलान कर दिया है।

राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाना सबसे ज्यादा जरूरी है। यहां से मेरा खून का रिश्ता है। उम्मीद करता हूं कि चुनाव में लोग हमारा साथ जरूर देंगे। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने प्रधानमंत्री मोदी का कॉन्फिडेंस तोड़ा है। जम्मू कश्मीर चुनाव में गठबंधन तभी होगा, जब कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को इज्जत मिलेगी।

‘सारा हिंदुस्तान कब्जे में होगा’ 

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर हम जम्मू कश्मीर चुनाव जीतेंगे, तो सारा हिंदुस्तान हमारे कब्जे में आएगा। राहुल और खड़गे 2 दिन के जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। दोनों नेता 21 अगस्त की शाम को श्रीनगर पहुंचे थे और दूसरे दिन दोनों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

पहली बार होंगे विधानसभा चुनाव 

गौरतलब है कि हाल ही में चुनाव आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पहली बार विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में तमाम तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है और इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के दौरे के बाद सियासी सरगर्मियां और भी बढ़ गई हैं।

Related post

47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सीएम साय ने दी विस अध्यक्ष सिंह को शुभकामनाएं

47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सीएम साय ने दी विस…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं वीणा सिंह को 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ की मुख्यमंत्री विष्णु…
छत्तीसगढ़ वन विभाग में 4 आईएफएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में 4 आईएफएस अधिकारियों को मिली…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन…
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट…