• 27/08/2024

Breaking: CG में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, पुलिस के साथ झड़प, कई चोटिल

Breaking: CG में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, पुलिस के साथ झड़प, कई चोटिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को हुए बवाल के बाद के भिलाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। इससे पहले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिसमें कई पुलिस वालों और प्रदर्शनकारियों को चोंट आई। इस झड़प में घायल हुए जामुल थाना प्रभारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दरअसल भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में 24 अगस्त को प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। कांग्रेस इसी का लगातार विरोध कर रही है। इसी मामले में भिलाई-चरोदा नगर निगम के सभापति और उनके समर्थक दो युवकों को खोजते हुए जिम में जबरन दाखिल हुए। उसके बाद युवक उन्हें एक होटल में बैठे मिले।

थाना में बवाल.. कांग्रेसियों पर अपहरण का लगा चार्ज

आरोप है कि कांग्रेसियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उनका अपहरण कर लिए। बाद में कांग्रेसियों ने दोनों युवकों को भिलाई 3 पुलिस के हवाले कर वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही भाजयुमो और हिंदू संगठन के लोगों ने भिलाई 3 थाने का घेराव कर दिया। युवकों के साथ मारपीट और अपहरण करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए धरना दे दिया। मामले में पुलिस ने सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

इसी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने भिलाई 3 थाना घेराव का आयोजन किया था। सिरसा गेट चौक पर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और जमकर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए भिलाई 3 थाना का घेराव करने जाने वाले थे। इससे पहली ही उनकी पुलिस से झड़प हुई और पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…