• 16/09/2024

5 वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल से लौटते वक्त किया अगवा और फिर दरिंदों ने…

5 वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल से लौटते वक्त किया अगवा और फिर दरिंदों ने…
Spread the love

त्रिपुरा में 5 वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बेलोनिया महिला थाना ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। त्रिपुरा में पिछले 4 दिन के भीतर गैंगरेप की यह दूसरी घटना है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा घटना के दिन स्कूल गई थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वापस नहीं लौटी, तो पिता ने उसकी तलाश शुरू की। जब शाम तक बच्ची का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम बच्ची अपने घर के पास ही मिल गई।

पूछताछ में बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मोहल्ले का ही रहने वाला एक व्यक्ति उसे घर के पास छोड़ गया था। बच्ची ने बताया कि जब वह स्कूल से घर लौट रही थी उसी दौरान रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…