• 30/10/2024

भीड़ ने पुलिस कांस्टेबल की जमकर की पिटाई, Video हुआ वायरल.. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

भीड़ ने पुलिस कांस्टेबल की जमकर की पिटाई, Video हुआ वायरल.. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Spread the love

मध्य प्रदेश के नागदा में सड़क हादसे के बाद हेड कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग पुलिसकर्मी को घेर कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। कॉन्स्टेबल जमीन पर गिर जाता है, लेकिन बदमाशों का दल उस पर लाठी डंडे से लगातार हमला करता रहता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों में खुशियां हुई दोगुनी पेट्रोल डीजल के दामों में आई कमी, केंद्रीय मंत्री का ऐलान

बताया जा रहा है कि रतलाम के खारवा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी पदस्थ है। खारवाकलां से शादी में शामिल होकर नागदा लौट रहे परिवार की कार को नागदा के पास ग्राम कचनारिया में एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। कार पलटते हुए खाई में जा गिरी। इसमें 5 लोग घायल हुए।

इसे भी पढ़ें: वक्फ बिल: 5 राज्यों का दौरा करेगी JPC, शीतकालीन सत्र से पहले रिपोर्ट करेगी पेश

बोलेरो ड्राइवर ताल थाने की खारवाकलां पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक बताया जा रहा है। नागदा पुलिस ने मारपीट करने वाले 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नागदा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना के वीडियो भी हाथ लगे हैं वीडियो के आधार पर आगे की और भी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को इंदौर रेफर किया है जहां उसका इलाज जारी है।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…