• 03/11/2024

ठेले पर सिस्टम! दुनिया में आते ही नवजात की आंखें बंद, मां ने ठेले पर दिया था जन्म… समय पर नहीं मिली एंबुलेंस

ठेले पर सिस्टम! दुनिया में आते ही नवजात की आंखें बंद, मां ने ठेले पर दिया था जन्म… समय पर नहीं मिली एंबुलेंस
Spread the love

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सुविधा नहीं मिलने की वजह से प्रसूता ने ठेले पर ही बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म लेते ही नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस चालक और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि 300 रुपए नहीं देने पर एंबुलेंस नहीं आई। ऐसे में वे ठेले पर ही महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी कोई डॉक्टर या नर्स ने चेकअप नहीं किया। जिस वजह से नवजात की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: कबीर पंथ आश्रम हुड़दंग मामला; मचा सियासी घमासान, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

ये घटना जिला मुख्यालय के महज 2 किलोमीटर दूर रहने वाली उर्मिला रजक के साथ हुई। जो प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे एंबुलेंस की जरूरत थी लेकिन उसने एंबुलेंस को फोन जरूर लगाया, पर मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद उसने अपने पति के सहारे ठेले को ही अपना एंबुलेंस बनाया और अस्पताल तक जाने के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते में ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन वह 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: योगी को धमकाने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आई ये बात, कहा था- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा

सिविल सर्जन दीपा रानी इसरानी का कहना है कि कल रात करीब 8 बजे एक महिला अपने मृत नवजात शिशु को लेकर आई थी। परिजनों का आरोप था कि उसकी एंबुलेंस ना मिलने की वजह से मौत हुई है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…