• 04/08/2022

कच्चा पपीता है गुणों का खजाना, पेट से संबंधित इन सभी बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

कच्चा पपीता है गुणों का खजाना, पेट से संबंधित इन सभी बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज
Spread the love

रायपुर। पपीता को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ पपीता को ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते और बीजों का भी इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता है। पपीते के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। पपीते की एक अच्छी बात ये है कि ये हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। पपीते में पोषक, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। पपीते को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पपीते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो हमारे पाचन में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है।

पके पपीते के समान ही कच्चे पपीते के भी कई औषधीय गुण हैं। कच्चा पपीता लीवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह लीवर को शक्ति प्रदान करता है और पीलिया आदि में लीवर के कमजोर पड़ जाने की स्थिति में इसके सेवन से या कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाने से पीलिया रोगियों को काफी फायदा होता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बेहद कारगर साबित होते हैं। पपीते का दूसरा सबसे बड़ा फायदा है कि यह वजन को नियंत्रित रखता है। यदि वजन कम करना चाहते हैं, तो एक मध्यम आकार के पपीते का सेवन फायदेमंद है।

शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने पपीते के सेवन संबंधी दिशा-निर्देश बताएं हैं। उन्होंने बताया कि इसमें एसिडिक गुण कम होने के कारण सुबह के समय खाने से इसका पाचन आसानी से हो जाता है और इसमें मौजूद पानी की ज्यादा मात्रा और फाइबर की प्रचुरता भी शरीर की मेटाबोलिक रेट को संतुलित करती है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। कच्चे पपीते और इसके बीजों में काफी मात्रा में विटामिन ‘ए’ ‘सी’ और ‘ई’ होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अर्थात् इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। कच्चा पपीता सर्दी और जुकाम के साथ कई अन्य प्रकार के इन्फेक्शन से भी लड़ने में मददगार साबित होता है। यह मूत्र संबंधी समस्याओं में भी फायदा पहुंचा सकता है। पपीते में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पोटैशियम एक प्रकार का खनिज है जो हमारे शरीर में सोडियम से होने वाले प्रभावों को कम करता है जिससे हमारा रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसलिए आहार विशेषज्ञ भी उच्च रक्तचाप के मरीजों को पपीता खाने की सलाह देते हैं।

बीमारियों से लड़ने में है मददगार

पपीता हमारे शरीर में विटामिन-सी की मात्रा को पूरा करता है। इससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हमें कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। पपीते के नियमित सेवन से शरीर के रोगग्रस्त होने आशंका कम हो जाती है। कच्चा पपीता एवं पका हुआ पपीता दोनों ही स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद हैं। एक छोटे पपीते में लगभग 60 कैलोरी होती है।

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27 साल बाद मां से दर्ज कराई एफआईआर, 1 गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : मोदी की अपील के बाद भी RSS ने सोशल मीडिया डीपी पर नहीं लगाया तिरंगा, आलोचना पर दिया ये जवाब

 

Related post

मानसून के साथ बीमारियों की भी एंट्री, बारिश में जोड़ों के दर्द से हो रहे परेशान.. तो इस तरह रखिए अपना ध्यान

मानसून के साथ बीमारियों की भी एंट्री, बारिश में…

Spread the loveमानसून ने सिर्फ लोगों के लिए राहत लेकर आता है, बल्कि ये कई तरह की बीमारियों का कारण भी…
अगर आपको होती हैं ये 9 परेशानियां, तो आप हो सकते हैं खून की कमी के शिकार

अगर आपको होती हैं ये 9 परेशानियां, तो आप…

Spread the loveआज के समय में एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत बहुत से लोगों को होती है। इसकी मुख्य…
Health Tips: प्रदूषण से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड, मिलेंगे चमत्कारी फायदे…

Health Tips: प्रदूषण से बचना है तो डाइट में…

Spread the loveदिनोंदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्लाय रखने के लिए लोगों के लिए चुनौती…