• 04/08/2022

गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27 साल बाद मां से दर्ज कराई एफआईआर, 1 गिरफ्तार

गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27 साल बाद मां से दर्ज कराई एफआईआर, 1 गिरफ्तार

Follow us on Google News

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में लखनऊ की एक महिला ने 27 साल पहले अपने साथ हुई गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद रजी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने तीन महीने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1994 में वह शाहजहांपुर में अपनी बहन के साथ उसके घर पर रहती थी। इसी मोहल्ले में रहने वाला गुड्डू और मोहम्मद रजी नाम के दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बहनाई का यहां से ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद वह भी चली गई थी। जिसके बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। अपने बेटे को एक दंपत्ति को सौंंपकर उसने लखनऊ में रहने वाले एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। लेकिन उसके अतीत का पता लगने पर पति ने उसे छोड़ दिया।
वहीं जिस बेटे को उसने हरदोई के एक दंपत्ति को दिया था, उसका बेटा उसके पास वापस लौट आया और साथ रहने लगा। महिला का कहना था कि बेटे के कहने पर 27 साल बाद उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बेटे का डीएनए टेस्ट के बाद मामले में अपराध दर्ज किया। मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रजी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी की अभी तलाश की जा रही है।