• 17/12/2024

गुस्से में BJP हाईकमान! इन 20 सांसदों को नोटिस जारी, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, जानें पूरा मामला

गुस्से में BJP हाईकमान! इन 20 सांसदों को नोटिस जारी, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, जानें पूरा मामला
Spread the love

मंगलवार को संसद में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। लेकिन इस दौरान बीजेपी के 20 से ज्यादा सांंसद अनुपस्थित रहे। जबकि बीजेपी ने अपने सांसदोंं को व्हीप जारी कर उपस्थित होने के लिए कहा था। बिल की वोटिंंग के दौरान ये सांसद मौजूद नहींं थे। व्हीप जारी करने के बाद भी सांसदोंं की गैर हाजिरी से बीजेपी हाईकमान नाराज है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने इन सभी सांंसदों को नोटिस भेज दिया है।

आपको बता दें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज सदन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संंशोधन विधेयक पेश किया। सदन में बहस के बाद विपक्षी सांंसदों ने वोट विभाजन की माग की। पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 सदस्यों ने मतदान किया। वोटिंंग के दौरान बीजेपी के ये सांंसद नदारद रहे, नहींं तो आंकड़ा कुछ और होता।

बीजेपी एक अनुशासन वाली पार्टी मानी जाती है। ऐसे में 20 से ज्यादा सांंसदों द्वारा व्हीप के उल्लंघन से बीजेपी हाईकमान खासा नाराज है। वोटिंंग के दौरान नदारद रहे सभी सांंसदों को नोटिस जारी कर उनसे उनसे स्पष्टीकरण मांंगा गया है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…