• 09/08/2022

साय को हटाने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- आज के दिन हटाकर बीजेपी ने गलत किया

साय को हटाने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- आज के दिन हटाकर बीजेपी ने गलत किया
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए बीजेपी ने मंगलवार को विष्णुदेव साय को हटाकर अरूण साव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। विष्णुदेव साय को हटाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन साय को हटाकर बीजेपी ने आदिवासी विरोधी रवैया दिखाया है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन ऐसा करना गलत है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बधाई दी है। उन्होंने कहा भाजपा का अपने  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाना यह उनकी पार्टी का अंदरूनी निर्णय है। हम अरुण साव काे शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के दिन जिस प्रकार से एक आदिवासी नेता को उनके पद से हटाया गया वह अनुचित है। यह भारतीय जनता पार्टी का आदिवासी समाज के प्रति विद्वेष को प्रदर्शित करता है। कम से कम आदिवासी दिवस के दिन तो विष्णुदेव साय को नहीं हटाया जाना था। यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदिवासी विरोधी सोच भी इस निर्णय से सामने आती है।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : बीजेपी ने विष्णुदेव साय को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया, इन्हें दी जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : नीतीशी कुमार ने राज्यपाल से मिलने मांगा समय, अलग होंगे NDA से, बीजेपी के मंत्री भी गवर्नर को सौंपेंगे इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : अनोखे तरीके से चोरों ने की बाइक शोरूम से 7.70 लाख रुपये की चोरी, चारों तरफ बिखेर दिया मिर्ची पाउडर

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…