• 23/07/2025

Accident Breaking: मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक

Accident Breaking: मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य के वन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP_ के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप के भतीजे निलेश कश्यप की मौत हो गई।

हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, निलेश कश्यप किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निलेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

 

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…