• 25/08/2022

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस! आप के 9 विधायक लापता, केजरीवाल बोले- सरकार गिराने की तैयारी में बीजेपी

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस! आप के 9 विधायक लापता, केजरीवाल बोले- सरकार गिराने की तैयारी में बीजेपी
Spread the love

अब दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस की तैयारी है। आम आदमी पार्टी के 9 विधायक लापता है। जिनसे पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा। बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आवास पर आप विधायकों की मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में  डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 9 विधायक नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल का भी इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने विधायकों की अनुपस्थिति पर कहा कि केजरीवाल की सरकार को कोई खतरा नहीं है। जो विधायक नहीं पहुंचे हैं वो अपने कामों से बाहर हैं। हमारे 12 विधायकों को बीजेपी ने ऑफर दिया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी पर आप विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 800 करोड़ रुपये खर्च कर दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है। 40 विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन लोटस को लेकर खुलासा किया था। उऩ्होंने कहा था कि बीजेपी आप विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 20-20 करोड़ का ऑफर दी है। इसके साथ विधायकों को कहा गया है कि वे दूसरे विधायकों को साथ लाएंगे तो उन्हें 25 करोड़ दिया जाएगा। संजय सिंह ने बताया कि विधायक सोमनाथ भारती, संजीव झा, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने 20 करोड़ का ऑफर दिया है। पीसी में मौजूद सोमनाथ भारती ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने कहा कि 20 विधायक उनके संपर्क में हैं।

आपको बता दें हाल ही में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे के बाद से बीजेपी और आप आमने सामने हैं। मनीष सिसोदिया ने छापा के बाद आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उऩ्हें आप छोड़ने और सीएम बनाने का ऑफर दिया था।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

इसे भी पढे़े : रेप के बाद सोनाली फोगाट की हत्या, भाई ने इन करीबियों पर लगाए गंभीर आरोप

Related post

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका जताई…
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो…

Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और डेयरी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में…

Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोडऩे का लक्ष्य रायपुर। भारत सरकार…