- 22/08/2025
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी चूक सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद भवन परिसर में घुसपैठ की। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जब शख्स रेल भवन की ओर से दीवार पार कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। हालांकि, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
👉🏼 इसे भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा
सूत्रों के मुताबिक, शख्स ने रेल भवन की ओर लगे एक पेड़ पर चढ़कर दीवार को पार किया और परिसर में कूद गया। राज्यसभा के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक शख्स की पहचान या उसके इरादों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बल इस बात की जांच में जुटे हैं कि आखिर इस शख्स का मकसद क्या था और वह संसद भवन में क्यों घुसना चाहता था।
👉🏼 इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष में अपहरण! सैटेलाइट हैक कर रूस ने यूक्रेन के टीवी में दिखाया विजय परेड, 21वीं सदी का युद्ध साइबरस्पेस तक पहुंचा
घटना के बाद संसद परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत कार्रवाई करते हुए शख्स को पकड़ लिया और उससे गहन पूछताछ शुरू की गई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह एक अकेले व्यक्ति की हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, और परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।