• 08/09/2022

एक्जाम देने जा रहे छात्रों को कंटेनर ने कुचला, हादसे में 3 की हुई दर्दनाक मौत

एक्जाम देने जा रहे छात्रों को कंटेनर ने कुचला, हादसे में 3 की हुई दर्दनाक मौत
Spread the love

राजस्थान के धौलपुर जिले में गुरुवार को सुबह एक भीषण सड़क हो गया. यहां हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर हुआ.

दरअसल, भरतपुर जिले के तीन युवक बाइक पर सवार होकर मनियां कस्बे में स्थित एक बीएड कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे. रास्ते में सदर थाने के पास में एक अन्य युवक भी उनके साथ हो गया. चारों युवक सदर थाने के पास क्रॉसिंग पर सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे. इसी दौरान धौलपुर से आगरा की ओर जा रहे एक बेकाबू कंटेनर ने चारों को रौंद दिया.

हादसे में पवन व संदीप की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दीपेंद्र ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. हादसे के बाद कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है,

बताया जा रहा है कि कंटेनर कका चालक और खलासी फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार यह हादसा आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर थाना क्रासिंग पर सुबह करीब सवा 9 बजे हुआ.

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…