• 02/08/2026

स्मार्ट मीटर पर फैली भ्रांतियों की सच्चाई आई सामने, आधिकारिक आंकड़ों में..

स्मार्ट मीटर पर फैली भ्रांतियों की सच्चाई आई सामने, आधिकारिक आंकड़ों में..
Spread the love

रायपुर। रायपुर सिटी रीजन में जून की तुलना में जुलाई 2026 के दौरान बिजली खपत में 31.91 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ऊर्जा विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जून में कुल बिजली खपत 131.27 मिलियन यूनिट (एमयू) थी, जो जुलाई में घटकर 89.38 मिलियन यूनिट रह गई।

आंकड़ों के अनुसार अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। 600 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 64.23 प्रतिशत घटी, जबकि इस वर्ग की कुल बिजली खपत में 38.13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वहीं 401 से 600 यूनिट श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या 33.99 प्रतिशत और बिजली खपत 32.58 प्रतिशत कम हुई।

विश्लेषण के अनुसार जून में 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.96 लाख थी, जो जुलाई में बढ़कर 2.56 लाख हो गई। इसके विपरीत 400 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.20 लाख से घटकर करीब 60 हजार रह गई, यानी लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

ऊर्जा विभाग का कहना है कि इस बदलाव में राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना, मौसम में बदलाव और ऊर्जा संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली खपत 400 यूनिट के भीतर रखने का प्रयास किया, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

आंकड़ों के अनुसार 0 से 100 यूनिट श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या 53.12 प्रतिशत और 101 से 200 यूनिट श्रेणी में 51.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी कम होने के कारण एयर कंडीशनर और कूलर जैसे उपकरणों का उपयोग घटा, जिससे बिजली की मांग भी कम हुई।

ऊर्जा विभाग ने दावा किया है कि उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर स्मार्ट मीटर को लेकर प्रचलित विभिन्न भ्रांतियों की पुष्टि नहीं होती और बिजली खपत में आया बदलाव मुख्य रूप से मौसमी परिस्थितियों, ऊर्जा संरक्षण तथा हाफ बिजली बिल योजना के प्रभाव का परिणाम है।

Related post

BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!

BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार फिर बैकडोर से तबादले हुए है। शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याता सहित शिक्षक संवर्ग…
CG – आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द…देखें लिस्ट..!!

CG – आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लूटने और भ्रष्टाचार करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी…
CG : इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

CG : इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच राज्य सरकार ने जनसंख्या गणना कार्य में…