• 13/09/2022

नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम, दो जिंदा पाइप बम बरामद

नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम, दो जिंदा पाइप बम बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है. सीआरपीएफ 231वीं बटालियन की टीम ने कमारगुड़ा इलाके से दस-दस किलो के दो आईईडी बरामद किए हैं.  जिसे बम निरोधक ने दोनों पाइप बमों को निष्क्रिय कर दिया है.

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कमारगुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने सोमवार को लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए.

अधिकारियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरक्ष बलों के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था. इस दौरान जवान जब कमारगुड़ा शिविर से जगरगुंडा की ओर जा रहे थे, तब उन्हें सड़क के किनारे बम होने की जानकारी मिली थी

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दो जिंदा पाइप बम बरामद किया है. जिसे बाद में सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने निष्क्रिय किया. सुरक्षाबलों को आईईडी के साथ एक स्टील कंटेनर भी मिला है.

सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली दंतेवाड़ा में अरणपुर और जगरगुंडा इलाके में अक्सर आईईडी प्लांट करते हैं. अधिकारियों ने बताया कि  क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें: Navratri 2022: इस कब शुरु हो रही शारदीय नवरात्रि, बस एक क्लिक में जानिए महत्व, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इसे भी पढ़ें: सिकंदारबाद के होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इसे भी पढ़ें: VIDEO: हाइवे पर धू-धू कर जल रही थी कार, CM ने अपना काफिला रुकवा कर कहा- कार से ज्यादा जरूरी है ये…

Related post

बौखलाएं नक्सलियों की फिर नापाक करतूत, IED की चपेट में आने से युवक की मौत

बौखलाएं नक्सलियों की फिर नापाक करतूत, IED की चपेट…

Spread the love छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जहां आईईडी यानी इम्प्रोवाइज्ड…
छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, 7-8 घंटे तक हुई गोलीबारी, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, 7-8 घंटे तक हुई…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के धमतरी में ओडिशा बॉर्डर से लगे एकावारी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर…
लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए 4 हार्डकोर नक्सली, 36 लाख रुपए था इनाम

लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के…