• 19/09/2022

बड़ी खबर: शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव? सोनिया गांधी से मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायने

बड़ी खबर: शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव? सोनिया गांधी से मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायने
Spread the love

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले एक बार पार्टी की सियासत को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हवा दे दिया है. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले शशि थरूर ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. ऐसे में अटकलें है कि शशि थरूर कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, थरूर ने इस सवाल पर अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है.

हालांकि शशि थरूर यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से किस परिप्रेक्ष्य में हुई है. लोकसभा सदस्य थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात ऐसे समय की है जब हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : हैवानियत: बेजुबान को डॉक्टर ने कार में बांधकर सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…