• 19/09/2022

हैवानियत: बेजुबान को डॉक्टर ने कार में बांधकर सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज

हैवानियत: बेजुबान को डॉक्टर ने कार में बांधकर सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज
Spread the love

इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे कार से घसीटा जा रहा है. VIDEO राजस्थान के जोधपुर के शास्त्री नगर का बताया जा रहा है. घटना रविवार की है.

जानकारी के मुताबिक कार चालक एक डॉक्टर है. डॉक्टर ने एक रस्सी से कुत्ते को बांधा और फिर कार चलाते हुए कुत्ते को घसीटना शुरू कर दिया. वीडियो में डॉक्टर लंबी रस्सी की मदद से कुत्ते को कार के एक तरफ से दूसरी तरफ खतरनाक तरीके से घूमा रहा है. इतना ही नहीं तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. वहीं VIDEO सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. अब डॉक्टर के खिलाफ लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस वीडियो को कार के पीछे आ रहे किसी बाइक सवार ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. साथ ही शख्स ने कार को रोककर कुत्ते की मदद भी की. कुत्ते के गले से रस्सी को खोल दिया. फिलहाल कुत्ते को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज हुआ.

बता दें कि मामला जब NGO डॉग होम फाउंडेशन को लगी तब वह प्रशासनिक अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है. NGO के मुताबिक डॉक्टर का नाम रजनीश गलवा है. ये एक आवारा कुत्ता था. जो उनके घर के पास रहता था और वह इसे हटाने की कोशिश कर रहा था.

इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर लड़कियों की गुंडागर्दी, सिर्फ इस बात पर युवतियों ने कर दी टैक्सी ड्राइवर की लात-घूसों से बेदम पिटाई, VIDEO वायरल

इसे भी पढ़ें: यहां 50 पतियों ने कर दिया अपनी जिंदा पत्नियों का पिंडदान, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? कागज से नहीं बनता आपके जेब में पड़ा 2000-500 का नोट, एक क्लिक में जानिए सब कुछ

इसे भी पढ़ें: 43 की उम्र में 53 शादियां! शख्स ने कहा- मन की शांति और स्थिरता ढूंढ रहा था

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…
जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, मारपीट का VIDEO बनाकर किया पोस्ट, अब हुआ गिरफ्तार

जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी…

Spread the loveकेरल से एक पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां…