• 22/09/2022

नाबालिग के साथ 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद बगैर कपड़े के सड़क पर छोड़ा, नग्न अवस्था में भागी, VIDEO वायरल

नाबालिग के साथ 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद बगैर कपड़े के सड़क पर छोड़ा, नग्न अवस्था में भागी, VIDEO वायरल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेला देखने गई एक 15 साल की नाबालिक नाबालिग का गैंगरेप (Gangrape) करने के बाद उसे सड़क पर नंगा छोड़ने का वीडियो सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना 20 दिन पहले की है और उसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ. जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र का है. घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है. जहां एक नाबालिग लड़की शाम 7 बजे दोस्तों के साथ गांव के पास मेला देखने गई थी. रात 8 बजे लौटते समय पास के गांव के दो बाइक पर सवार 5 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया. जिसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. किया. वही गैंगरेप के बाद दरिंदों ने नाबालिग को बिना कपड़ों के भगा दिया. जिसके बाद नाबालिग छिपती हुई जैसे-तैसे भागकर घर पहुंची.

पुलिस पर यह भी आरोप लगे हैं कि एक सितंबर को वारदात के बाद रात में पीड़िता और उसके परिजन थाने पहुंचे थे, जहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर घर लौटा दिया गया था. 7 दिन बाद पीड़ित लड़की ने एसएसपी हेमंत कुटियाल के यहां न्याय की गुहार लगाई तब जाकर भोजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था.

मंगलवार को एक युवती ने ट्वीट किया, जिसमें पीड़ित लड़की निर्वस्त्र दौड़ती दिखाई दे रही है. इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया. जब वायरल वीडियो की खबर पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया. मंगल रात 8 बजे एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने इस पर सफाई दी.

आरोप है कि गैंग रेप के बाद ग्राम प्रधान ने लड़की को निर्वस्त्र कर दिया और सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया था. पीड़िता ऐसी हालत में ही अपने घर पहुंची थी. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने इस मामले को संज्ञान में लिया और पुलिस का पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. उन्होंने बताया कि चश्मदीदों के बयान के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें: विशेष समुदाय के शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की कॉपी पर लिखा ‘Meet Me’ और ‘I Love You’

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: 10 राज्यों में NIA और ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PFI के 100 से अधिक कैडर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: पढ़ाई न करने पर हुई नोकझोंक, बड़े भाई ने छोटे की कर दी जमकर पिटाई, फिर हुआ ये…

इसे भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती के साथ रेप, ऐसे खुला मामला तो हरकत में आई पुलिस

Related post

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, FIR लिखाने 4 दिन तक पुलिस के काटती रही चक्कर, आरोप- झूठा बोलकर थाना से भगाया

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, FIR लिखाने 4 दिन…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की…
तार-तार हुआ रिश्ता: 9 साल की बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, मासूम ने मां को बताई हैवानियत की दास्‍तां, FIR दर्ज

तार-तार हुआ रिश्ता: 9 साल की बेटी को पिता…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ मारपीट और रेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच प्रदेश की…
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, होटल में 3 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक होटल के कमरे में 3 लोगों ने…