• 21/09/2022

विशेष समुदाय के शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की कॉपी पर लिखा ‘Meet Me’ और ‘I Love You’

विशेष समुदाय के शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की कॉपी पर लिखा ‘Meet Me’ और ‘I Love You’
Spread the love

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां विशेष समुदाय के एक शिक्षक की काली करतूत उजागर हुई है. इस शिक्षक ने छात्राओं की कॉपी में ”Meet Me” और ”I Love You” लिख दिया. इसकी जानकारी लगने पर स्कूल पहुंचकर लोगों और परिजनों ने जमकर हंगामा काटा.

दरअसल, पूरा मामला जिले के मंडीदीप स्थित सिमराई के एक निजी स्कूल का है. यहां छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पढ़ाने वाला एक विशेष समुदाय के शिक्षक ने युवतियों की कॉपी पर ”Meet Me” और ”I Love You” लिख दिया. जिसकी जानकारी छात्राओं ने अपने परिजनों को दिया. जिसके बाद मौक पर गांव के लोग और परिजनों ने स्कूल का घेराव कर जमकर हंगामा किया.

मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि मैंने उनसे मामले को लेकर कहा तो उन्होंने कहा कि फीस जमा नहीं है इसलिए यह सब चलता रहता है. पिछले 4 घंटे से हम यहां पर बैठे हैं, लेकिन हम उसकी शक्ल नहीं देख पा रहे हैं.

वहीं परिजनों का हंगामा देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और परिजनों को शांत कराया. तहसीलदार रघुवीर मरावी ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि शिक्षक ने छात्राओं की कॉपियों में कुछ दिया है. जिसके संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया की जांच जारी है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

मामले में जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: गर्मी से बचने के लिए बाबा का गजब का जुगाड़, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

इसे भी पढ़ें: Breaking News: मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित

इसे भी पढ़ें: होमवर्क न करने की बाप ने दी मासूम को दर्दनाक सजा, बेटे को जलाकर मारा

इसे भी पढ़ें: राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत

 

Related post

शव लेकर श्मशान पहुंचे लोगों ने किया कुछ ऐसा काम कि मधुमक्खियों ने बोला हमला, 30 घायल

शव लेकर श्मशान पहुंचे लोगों ने किया कुछ ऐसा…

Spread the loveमध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक श्मशान घाट में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में…
अजब-गजब: यहां दर्जनों गांव में दिवाली पर छाया अंधेरा, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

अजब-गजब: यहां दर्जनों गांव में दिवाली पर छाया अंधेरा,…

Spread the loveमध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां दिवाली से पहले दर्जनों गांव में…
बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 5 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 5 बच्चों की नदी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. जिले में नदी डूबने से 5 बच्चों…