• 31/03/2024

‘पति को जो मारेगा उसे ₹50000 दूंगी’, पत्नी ने WhatsApp स्टेटस लगाकर दी ऑनलाइन सुपारी

‘पति को जो मारेगा उसे ₹50000 दूंगी’, पत्नी ने WhatsApp स्टेटस लगाकर दी ऑनलाइन सुपारी
Spread the love

उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने ऑनलाइन पति की सुपारी दे दी। पत्नी ने पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपये देने का ऐलान कर दिया। पत्नी ने अपने वाट्सअप स्टेटस पर लिखा है, “मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।” पत्नी का वाट्सअप स्टेटस देखते ही पति के पैरों तले जमीन निकल गई। दहशत में वह तुरंत ही पुलिस थाना पहुंच गया और पुलिस से गुहार लगाई है। मामले में यूपी पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

मामला आगरा के बाह थाना क्षेत्र का है। पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि 9 जुलाई साल 2022 को उसकी शादी मध्य प्रदेश के भिंड में रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा तो 4 महीने  बाद ही वह अपने मायके चली गई।

पत्नी ने भिंड कोर्ट में  उसके खिलाफ भरण-पोषण का परिवाद भी दाखिल किया है। शिकायत के मुताबिक जब वह 21 दिसंबर 2023 को भिंड कोर्ट से पेशी अटेंड कर वापस लौट रहा था तो ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब वह वाट्सअप स्टेटस पर उसे मारने की सुपारी दे दी है।

पति की शिकायत पर यूपी पुलिस ने पत्नी के खिल फ आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…