• 21/04/2024

पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदा शख्स

पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदा शख्स
Spread the love

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में दो बच्चों की हत्या और पत्नी की हत्या की कोशिश कर पति ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव आनंद विहार इलाके के रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। आशंका है कि बच्चों पर हमला और पत्नी को घायल करने के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान 42 साल के श्यामजी के तौर पर हुई है।

डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर के वक्त एक शख्स ने कॉल कर सूचना दी थी कि उसका भाई शुक्रवार शाम से लापता है। सूचना मिलते ही पांडव नगर थाना पुलिस की टीम शशि गार्डन स्थित उसके घर पर पहुंची, जहां बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर चेक किया तो मकान में एक महिला गंभीर हालत में पड़ी थी। 8 साल की लड़की और 16 साल के लड़के का शव पड़ा था।

डीसीपी ने यह भी बताया कि घायल महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच फरार पति का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है।

डीसीपी ने आशंका जताई है कि श्यामजी ने ही बच्चों और पत्नी पर हमला किया।तीनों को मरा समझकर खुद भी अपनी जान दे दी। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता लगाया जा रहा है। महिला के होश में आने के बाद पूरी बात पता चल पाएगी।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…