• 21/04/2024

बड़ी खबर: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, जानें वजह

बड़ी खबर: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, जानें वजह
Spread the love

पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुजरात के सूरत से पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के सामने अपने तीन में से एक प्रस्तावक को भी पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया।

तीनों प्रस्तावक गायब

दरअसल बीजेपी के दिनेश जोधानी ने कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन फॉर्म में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाया था। निलेश कुम्भानी के प्रस्तावकों में उनके बहनोई, भांजे और पार्टनर का हस्ताक्षर था लेकिन तीनों प्रस्तावकों ने दावा किया कि निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके हस्ताक्षर नहीं है। जिसके बाद से तीनों प्रस्तावक गायब है।

प्रस्तावकों का अपहरण हुआ

नामांकन रद्द होने के बाद निलेश कुंभानी ने कहा कि सुबह प्रस्तावकों से बात हुई थी। उन्होंने 9 बजे तक कलेक्टर ऑफिस पहुंचने की बात कही थी लेकिन अभी सब के फोन बंद हैं। वहीं कांग्रेस नेता और एडवोकेट बाबू मांगुकिया ने कहा कि हमारे तीनों प्रस्तावकों का अपहरण हुआ है। चुनाव अधिकारी को अभी अपहरण की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर का मिलान किए बगैर नामांकन फॉर्म रद्द करना गलत है। प्रस्तावकों के हस्ताक्षर सही है या गलत उसकी जांच के बगैर नामांकन रद्द करना गलत है।

हाईकोर्ट में करेंगे अपील

बाबू मांगुकिया ने कहा कि प्रस्तावकों का अपहरण होने की हमने शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हम हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

Related post

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया…
दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस…

Spread the loveबेमेतरा।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक…
दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के…

Spread the loveरायपुर। दीपावली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी…