• 08/05/2024

गुस्साई पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, खाना मांगने को लेकर हुआ था विवाद

गुस्साई पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, खाना मांगने को लेकर हुआ था विवाद
Spread the love

घर में सो रही पत्नी से खाना मांगना एक पति को महंगा पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने शख्स के गुप्तांग ही काट दिए। पीड़ित पति लहू लुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा का है। ग्राम खेरथा बाजार का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा मजदूरी का काम करता है। दोपहर को वह घर में था। उसने सो रही अपनी पत्नी सरिता बाई से खाना मांगा, तो पत्नी ने गुस्से में खुद निकाल कर खाने के लिए कह दिया। जिस बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। पत्नी ने पति को खूब गालियां देनी शुरू कर दी। विवाद के दौरान पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया, जिससे पति लहू लुहान हो गया।

पति के गुप्तांग को काटने के बाद पत्नी मौके से भाग गई। इस घटना की सूचना पीड़ित पति ने दी। वह लहू लुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाने नहीं आए दंपत्ति

पुलिस थाना में केस दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों को आज बुधवार को थाना बुलाया था, लेकिन दोनों थाने नहीं पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लाने के लिए पुलिस ने टीम भेजी। दोनों के बयान दर्ज करने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…