• 03/08/2022

आप ने किया रेलवे के जोनल ऑफिस का घेराव, अधिकारियों पर लगाया धमकाने और बदसलूकी का आरोप

आप ने किया रेलवे के जोनल ऑफिस का घेराव, अधिकारियों पर लगाया धमकाने और बदसलूकी का आरोप
Spread the love

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के द्वारा रेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट पद पर भर्ती के मामले में आज जीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आप नेताओं के साथ पहुंचे अभ्यर्थियों ने जीएम कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। इससे पहले आप ने 25 जुलाई को रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। जिस पर रेलवे के अधिकारियों ने मामले का परिक्षण करने के साथ ही निराकरण का आप नेताओं को आश्वासन दिया था। जिसके बाद आज आप नेता अभ्यर्थियों के साथ बरसते पानी में रैली के रुप में जीएम कार्यालय पहुंचे।

आप की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि ALP भर्ती में हो रही गड़बड़ी को लेकर दिन प्रतिदिन युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी व अभियर्थियों के तरफ से आज पुनः पुराना हाई कोर्ट बिल्डिंग से लेकर, GM कार्यालय, रेलवे कार्यालय तक तेज बारिश में पैदल यात्रा कर विरोध किया गया। दुखद कि GM आज भी मिलने का वक्त नहीं दे पाए। जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई और उनके तरफ से प्रतिनिधि मंडल को बाहर धक्का देकर निकाल दिया गया। धक्का मुक्की हुई और लाठी के सहारे से एक अधिकारी भी बाहर आये और धमकी दी गई, जब हम अंदर की तरफ गए तो पुलिस को आगे कर धमकी चमकी दी गई और खींचकर बाहर कर दिया गया।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि कई घण्टे के बाद अन्दर से एक अधिकारी बाहर आये और भर्ती पर बोले कि आप लोगो की बात से सहमत हूँ लेकिन हमारे हाथ मे कुछ नहीं, जब अभियर्थियों के तरफ से सवाल हुआ तो अधिकारी बोले कि पत्र को आगे भेजा है, लेकिन पत्र को दिखाने और उसकी कॉपी देने से इनकार कर दिए।

प्रियंका ने आगे कहा कि युवाओं में काफी गुस्सा है, काफी आक्रोश है। केंद्र सरकार और रेलवे इन युवाओं को कहीॆ ना कहीॆ उकसा रहा है। पुलिस के द्वारा युवाओं को धमकी वाले लहजे में भविष्य खराब कर देने की बात तक बोली गयी।इस तमाम गरमा गर्मी के माहौल में हमने आज फिर ज्ञापन सौंपा है।

प्रदेश युवा विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र ने बोला कि तानाशाही सरकार के तानाशाह Gm का रवैया आज फिर से उजागर हुआ , उन्होंने ALP भर्ती के अभ्यर्थियों से भी आज तक मुलाकात नहीं की है। तेजेंद्र तोड़कर ने कहा कि भविष्य में उग्र आंदोलन होगा, ज़रूरत पड़ी तो रेलवे पटरी पर बैठकर आंदोलन करेंगे, जेल जाना पड़े तो जेल जाएंगे लेकिन बिलासपुर जोन के अभियर्थियो के साथ अन्याय नही होने देंगे।

आम आदमी पार्टी के तरफ से प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, प्रदेश युवा विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर, जिला शहर अध्यक्ष उज्ज्वला कराडे, जिला यूथ विंग अध्यक्ष भागवत साहू, बेलतरा के पूर्व प्रत्याशी अरविंद पांडे, आज़म मिर्ज़ा, राजदीप, सन्तोष बंजारे, शंकर कश्यप, मोहन यादव ,अमीरन, मनप्रीत, खगेश, गुलाम गौश,वरिष्ठ साथी नेता नागेश्वर मिश्रा,गोपाल यादव, संतोष मिश्रा, सोनू जायसवाल, बसंत पठारी,तीरथ साहू,रवि यादव,संजय गढेवाल सहित ढेरो कार्यकर्ता साथीगण के साथ साथ ALP अभियर्थि, जिन्होंने RRB बिलासपुर से आवेदन किया है, वो सभी उपस्थित रहे।

Related post

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में दो बच्चे और पिता की मिली लाश

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोगों की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पिता और उसके दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में…

Spread the loveजिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि सरगुजा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है- उद्योग मंत्री देवांगन

किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव…

Spread the love00 समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का समापन किया उद्योग मंत्री ने रायपुर। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…