• 28/09/2025

कलेक्ट्रेट में हादसा: .. और अचानक भरभराकर गिर गई छत, मलबे में दबे महत्वपूर्ण दस्तावेज

कलेक्ट्रेट में हादसा: .. और अचानक भरभराकर गिर गई छत, मलबे में दबे महत्वपूर्ण दस्तावेज
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब 150 साल पुरानी एंग्लो रिकॉर्ड रूम की छत अचानक ढह गई। कक्ष क्रमांक-8 में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि रविवार की छुट्टी के कारण कार्यालय बंद था। हालांकि, कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज मलबे और धूल के नीचे दब गए। हादसे के बाद कमरे को सील कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

तेज आवाज के साथ गिरी छत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में तेज आवाज के साथ कक्ष क्रमांक-8 की छत भरभराकर गिर पड़ी। देखते ही देखते कमरे में धूल का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने और दस्तावेजों को सुरक्षित निकालने का काम तुरंत शुरू किया गया। इस कक्ष में पुराने कर्मचारियों की पेंशन और गैजेट से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखे थे, जिनमें से कई दस्तावेज मलबे में दब गए हैं।

एडिशनल कलेक्टर मनीष मिश्रा ने बताया, “हादसा एंग्लो रिकॉर्ड रूम में हुआ है। संबंधित अधिकारियों को बुलाकर रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया गया है। प्राथमिकता दस्तावेजों को सुरक्षित निकालने की है। आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और स्थिति के आधार पर होगी।”

हादसे का कारण: पुरानी इमारत और खराब रखरखाव

रायपुर कलेक्ट्रेट की यह इमारत अंग्रेजों के जमाने की है, जिसे करीब 150 साल पहले बनाया गया था। जांच में सामने आया कि बरसात के मौसम में छत से पानी रिसने की समस्या थी। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण छत पर पानी जमा हो गया, जिससे पुरानी और जर्जर छत और कमजोर हो गई। इसके अलावा, छत पर सौर पैनल लगाए गए थे, जिनका अतिरिक्त भार इमारत सहन नहीं कर सकी। अधिकारियों का मानना है कि कमजोर संरचना और सौर पैनलों के दबाव ने हादसे को ट्रिगर किया।

कलेक्टर ने दी जानकारी: नई बिल्डिंग का प्रस्ताव

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह इमारत बहुत पुरानी है, और हमें इसकी स्थिति को लेकर पहले से चिंता थी। इसीलिए कर्मचारियों को इस कक्ष में बैठने से रोककर अन्य कमरों में शिफ्ट किया गया था। महत्वपूर्ण रिकॉर्ड निकाल लिए गए हैं। कलेक्ट्रेट के लिए नई बिल्डिंग का प्रस्ताव तैयार है, और जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।”

मलबा हटाने और जांच का काम जारी

फिलहाल, कक्ष को सील कर दिया गया है, और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। दस्तावेजों को सुरक्षित निकालने और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई गई है।

Related post

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : सीएम योगी

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर…

Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों – उत्तर प्रदेश…
भारत-इटली मिलकर बनाएंगे वैश्विक सहयोग का नया मॉडल : पीएम मोदी

भारत-इटली मिलकर बनाएंगे वैश्विक सहयोग का नया मॉडल :…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और इटली संयुक्त नवाचार और उत्पादन के आधार पर वैश्विक…
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी…

Spread the loveपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…