• 30/06/2024

Video: केदारनाथ में टूटा ग्लेशियर, बर्फीला तूफान देख लोगों की थमी सांसें

Video: केदारनाथ में टूटा ग्लेशियर, बर्फीला तूफान देख लोगों की थमी सांसें

उत्तराखंड के केदारनाथ से ग्लेशियर टूटने का एक वीडियो सामने आया है। चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में रविवार सुबह एक ग्लेशियर टूटा। देखते ही देखते बर्फ का सैलाब तेजी से नीचे की ओर आने लगा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब 5 बजे हिमस्खलन हुआ था। इससे किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले 8 जून को भी इसी तरह ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। जानकारी के मुताबिक पिछले साल मई और जून ममें चोराबाड़ी से लगे कंपेनियन ग्लेशियर क्षेत्र में 5 बार इसी तरह एवलांच आया था।