• 17/08/2024

बलौदा बाजार हिंसा: गिरफ्तार होंगे विधायक देवेंद्र यादव? पुलिस पहुंची निवास, समर्थकों ने बाहर रोका

बलौदा बाजार हिंसा: गिरफ्तार होंगे विधायक देवेंद्र यादव? पुलिस पहुंची निवास, समर्थकों ने बाहर रोका
Spread the love

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस की टीम भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंची है। सेक्टर 5 स्थित विधायक निवास के बाहर समर्थकों का हुजूम लगा है। पुलिस की टीम को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। विधायक के समर्थकों के साथ बाहर पुलिस की तीखी बहस हो रही है। वहीं विधायक अंदर मौजूद हैं।

बता दें लगातार 4 बार नोटिस मिलने के बावजूद विधायक ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया। उन्होंने बयान देने से मना कर दिया था औऱ कहा था कि व्यस्तता की वजह से वे बयान देने बलौदाबाजार नहीं आ सकते। पुलिस को अगर बयान दर्ज करना है तो वो उनके पास आएं और बयान लेकर जाएं। जिसके बाद पुलिस की टीम आज दूसरी बार विधायक के निवास पहुंची है।

क्या है मामला?

10 जून को जैत खाम को क्षति पहुंचाने के मामले में सतनामी समाज ने बलौदाबाजार में प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनका विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। भीड़ ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। इसके साथ ही बाहर खड़े वाहनों को भी भीड़ नहीं बख्शा था, तोड़फोड़ के बाद उसमें आग लगा दी थी।

इस प्रदर्शन से पहले एक सभा हुई थी। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। इसी सिलसिले में बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव से पूछताछ करना चाहती है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…