• 23/05/2024

सौम्या चौरसिया और रानू साहू से EOW करेगी पूछताछ, कोर्ट से 15 दिन की मांगी रिमांड

सौम्या चौरसिया और रानू साहू से EOW करेगी पूछताछ, कोर्ट से 15 दिन की मांगी रिमांड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घाटाले मामले में राज्य की एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच तेज कर दी है। मामले में रायपुर की केन्द्रीय जेल में बंद निलंबित IAS अफसर रानू साहू और भूपेश सरकार में सबसे प्रभावशाली व ताकतवर अफसर रही सौम्या चौरसिया को ईओडब्ल्यू की टीम ने कोर्ट में पेश किया।

ईओडब्ल्यू की टीम दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रायपुर कोर्ट पहुंची। ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों से पूछताछ के लिए कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी है। इससे पहले ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों अफसरों सहित मामले के सभी आरोपियों से रायपुर सेंट्रल जेल में पूछताछ कर चुकी है।

आपको बता दें 600 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाला में ईडी की रिपोर्ट पर एसीबी और ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में कांग्रेस सरकार में रहे दो पूर्व मंत्री, आधा दर्जन विधायक सहित 36 लोगों को आरोपी बनाया है।

Related post

बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार की सराहना, बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार…

Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुरिया दरबार की परंपरा की प्रशंसा…
DA Arrears Demand: दीपावली से पहले 2% DA एरियर देने की मांग, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

DA Arrears Demand: दीपावली से पहले 2% DA एरियर…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से…
इश्क, शक और कत्ल! लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

इश्क, शक और कत्ल! लव ट्रायंगल के शक में…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्रेम संबंध के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा…