• 12/02/2024

कांग्रेस को तगड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी और विधायकी से दिया इस्तीफा, वजह आई सामने

कांग्रेस को तगड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी और विधायकी से दिया इस्तीफा, वजह आई सामने
Spread the love

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दकी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नांदेड़ विधानसभा से सीट से विधायकी भी छोड़ दी है। चव्हाण पिछले कई दिनों से पार्टी ने नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि वे जल्दी ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

चव्हाण की पार्टी से नाराजगी की वजह वे नाना पटोले को हटाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद चाहते थे। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। इस वजह से वे पार्टी से नाराज थे और आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

कौन हैं अशोक चव्हाण

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में से एक है। वे 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। राजनीति उन्हें विरासत में मिली थी। उऩके पिता शंकरराव चव्हाण 2 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।

वे विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्रालय संभाल चुके है। वे 2 बार सांसद औऱ 4 बार विधायक रहे। 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। 1987 में वे पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए। 2014 में दूसरी बार सांसद चुने गए थे। इसके अलावा वे एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…