• 12/02/2024

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 4 का किया अपहरण

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 4 का किया अपहरण
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने सुकमा जिले में ठेकेदार सहित 4 मजदूरों का अपहरण कर लिया है। मजदूरों के परिजनों ने नक्सल संगठनों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाई है।

मामला सुकमा जिले के जगरगुंंडा थाना क्षेत्र के सिंगराम का है। जानकारी के मुताबिक यहां नक्सलियों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत काम में लगे ठेकेदार और मजदूरों का अपहरण कर लिया। इसके साथ ही यहां मौजूद ठेकेदार की जेसीबी मशीन भी नक्सली अपने साथ ले गए।

आपको बता दें 30 जनवरी को सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम गांव में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 14 जवान घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था।

Related post

कांग्रेस नकारात्मक राजनीति में कभी सफल नहीं होगी, जनता सच्चाई जानती है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस नकारात्मक राजनीति में कभी सफल नहीं होगी, जनता…

Spread the love00 नीट परीक्षा की खामी को सरकार ने किया दूर, समय पर कार्रवाई कर दोबारा आयोजित की परीक्षा 00…
प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख…

Spread the loveरायपुर, 22 जुलाई 2026/ प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य जोरों पर हैं।…
सफलता की कहानी : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400…

Spread the loveबीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट युवती ने सरकारी सहायता से स्वरोजगार को बनाया सफलता की मिसाल नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से…